30 जून का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है, व्यापारियों के लिए संभलकर रहने का दिन हैं, महिलाओं को लाभ मिल सकता है

30 जून का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है, व्यापारियों के लिए संभलकर रहने का दिन हैं, महिलाओं को लाभ मिल सकता है

अंक 1 वाले लोग मंगलवार को निवेश करते समय लापरवाही न करें, अंक 3 वाले लोगों के लिए अनुकूल रहेगा दिन

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 04:24 PM IST

मंगलवार, 30 जून का मूलांक 3, भाग्यांक 4, दिन अंक 9, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 और अंक 2, 7 की अंक 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 3 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 6 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 की अंक 2, 7 विरोधी युति बन रही है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 30 जून का दिन…

अंक 1- कपड़ों का खुदरा कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है। शेयर बाजार में अनुकूलता रह सकती है। यात्रा फायदा दे सकती है।

क्या करें- शिवपंचाक्षरस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- नकली गहनों के कारोबारियों को संभलकर काम करना होगा। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के मरीज लापरवाही बिलकुल न करें। धन का वापस आना अटक सकता है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- आईटी से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को लाभ हो सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- ऑफिस में उठापटक हो सकती है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। यात्रा से बचें।

क्या करें- गणेश भगवान् को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- मन की खिन्नता कम हो सकती है। मानसिक तनाव संभव है। क्रोध खुद पर हावी न होने दें।

क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- निकट परिजनों के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। किसी महिला की मदद से काम बन सकता है। साझेदारी का काम संभालें।

क्या करें- संतान को उसकी प्रिय खाद्य वस्तु भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- करियर काउंसलरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। नियुक्ति आदेश आना बाकी है तो आ सकता है।

क्या करें- श्री हनुमत्-स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- नौकरी के लिए साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। संतान के करियर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। अनाज के व्यापारियों को अच्छा मौका मिल सकता है।

क्या करें- गाय को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- पितृ अंकों राजनेताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। मित्र-मंडली का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम