सूर्य के मीन राशि में आने के बाद मंगल, गुरु और शुक्र भी करेंगे राशि परिवर्तन
- मार्च में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से देश में हो सकते हैं बड़े बदलाव
दैनिक भास्कर
Mar 16, 2020, 05:12 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क. मार्च में 14 तारीख को सूर्य ने राशि बदली है। जो कि अब मीन राशि में है। इसके बाद इसके बाद 3 अन्य ग्रह भी इसी महीने राशि बदलेंगे। जबकि बुध, शनि और राहु-केतु की राशियों में बदलाव नहीं होगा। इस महीने सूर्य पहले बुध की चाल में बदलाव हुआ है। पिछले महीने यानी 17 फरवरी से वक्री चल रहा बुध 10 मार्च को मार्गी हो गया है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार इस महीने हो रही ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर होगा।
- 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से हो सकते हैं बड़े बदलाव
सूर्य के मीन राशि में आ जाने से जहां खरमास शुरू हो गया है और शुभ काम नहीं किए जाएंगे। वहीं देश की प्रशासन व्यवस्था और सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बुध के मार्गी हो जाने से अर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं इसी महीने मंगल के राशि बदलने से रक्षा व्यवस्था और देश में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।
शुक्र के प्रभाव से महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले या बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने से देश में धार्मिक मामलों से जुड़े बड़े फैसले और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। देश की सीमाओं से जुड़े मामले भी सामने आ सकते हैं।
कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि
सूर्य
फरवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से सूर्य ग्रह कुंभ राशि में स्थित था। शनिवार को ये मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही खरमास शुरू हो गया है।
चंद्र
ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदल रहा है।
मंगल
अभी मंगल धनु राशि में स्थित है। 22 मार्च को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा।
बुध
इस माह बुध ग्रह राशि नहीं बदलेगा। यह कुंभ राशि में है और 10 मार्च को मार्गी हो गया है।
गुरु
ग्रहों के गुरु बृहस्पति अभी धनु राशि में है। यह ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।
शुक्र
मार्च की शुरुआत से शुक्र मेष राशि में स्थित है। 28 मार्च को शुक्र राशि बदलेगा और मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
शनि और राहु-केतु
मार्च में शनि मकर राशि में ही रहेगा। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा।
Source link