चटपट्टी खबरे

10 नए मामले आए, गुड़गांव में बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए 6 निजी अस्पतालों का किया अधिग्रहण


  • फरीदाबाद में 6 मरीज, जींद में 3 मरीज और पानीपत में 1 नया मरीज मिला
  • गुरुवार को प्रदेश में एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ, रिकवरी रेट 43.05 पहुंचा

दैनिक भास्कर

May 07, 2020, 06:53 PM IST

पानीपत. हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 600 का आंकड़ा पार करते हुए 605 पहुंच गई है। चिंता की बात ये है कि रिकवरी रेट गिरकर 43.05 आ गया है, हरियाणा में गुरुवार को एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। गुरुवार को 10 नए मरीज मिले हैं, फरीदाबाद में 6, जींद में 3 और पानीपत में 1 नया मरीज सामने आया है। गुड़गांव में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच जिला प्रशासन ने 6 निजी अस्पतालों का अधिग्रहण कर लिया है। 

600 बेड की व्यवस्था की

  • बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर गुड़गांव जिला प्रशासन अलर्ट पर है। यहां के 6 निजी अस्पतालों का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। इन अस्पतालों में 600 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था कर ली गई है। अब यहां कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा। डीसी अमित खत्री ने गुरुवार को बताया कि ये अस्पताल जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन कर दिए गए हैं। 
  • बता दें कि 1 मई की सुबह गुड़गांव रेड जोन से अॉरेंज जोन में शामिल किया गया था। यानी यहां कोरोना का खतरा कम आंका गया था। उसी दिन शाम को ही यहां पर कोरोना के कई केस सामने आए। उस दिन ही नहीं बल्कि उस दिन के बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब यहां पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह बड़ा खतरा बन रहा है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए यहां के 6 अस्पतालों का अधिग्रहण करके वहां 600 आईसोलेशन बेड तैयार करवाए हैं। 
  • बतौर जिलाधीश आदेश जारी करते हुए डीसी अमित खत्री ने कहा है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के लिए मानेसर मिडियोर अस्पताल को निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इस अस्पताल को कार्यान्वित होने में समय लग रहा है। इसलिए अब मेट्रो अस्पताल, नारायणा अस्पताल, सिग्नेचर अस्पताल, डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, कोलंबिया एशिया अस्पताल व पार्क अस्पताल को सारे स्टाफ व मेडिकल सुविधाओं सहित अधिग्रहित कर लिया गया है। साथ ही इन्हें सिविल सजन को अलॉट कर दिया है।

हरियाणा में 605 पहुंचा आंकड़ा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 104,  फरीदाबाद में 84, सोनीपत में 81, झज्जर में 70, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 34, पंचकूला में 18, जींद में 14, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।
  • प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुड़गांव 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था। 



Source link