दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, आरोप- पुलिस बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दे रही
- हरियाणा के उद्योग विहार इलाके में इंडस्ट्रियल कामकाज शुरू हो गया है, लोग काम पर लौट रहे थे
- गुड़गांव पुलिस ने कहा- पथराव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी
दैनिक भास्कर
May 20, 2020, 12:51 PM IST
नई दिल्ली. दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर पालम विहार के पास लोगों ने बुधवार को पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उनका कहना था कि पुलिस बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दे रही। हरियाणा में इंडस्ट्रियल कामकाज शुरू हो गया है, इसलिए दिल्ली के लोग कापसहेड़ा और बिजवासन से होते हुए गुड़गांव में एंट्री कर रहे थे। पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर रखी है। दिल्ली से गुड़गांव में एंट्री लिए ई-पास होना जरुरी है।
गुड़गांव पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस किसी को नहीं रोक रही। ऐसे में मजदूर गुड़गांव पुलिस से बहस कर रहे हैं, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
दो दिन पहले अहमदाबाद में मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया था
सोमवार को गुजरात में भी ऐसी घटना हुई थी। अहमदाबाद से सैकड़ों मजदूर पैदल ही लौट रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोका तो लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिस वाले घायल हो गए। रविवार को राजकोट में प्रवासी मजदूरों ने वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द होने के बाद मजदूरों ने हंगामा किया था।
Source link