अलीबाग में तूफान निसर्ग का सबसे ज्यादा असर देखा गया, रत्नागिरी में तेज हवा में टीन शेड उड़ गए


दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 05:57 PM IST

मुंबई. तूफान निसर्ग का सबसे ज्यादा असर बुधवार को महाराष्ट्र के अलीबाग और रत्नागिरी में देखा गया। यहां हवा की रफ्तार काफी ज्यादा रही। रत्नागिरी में टीन शेड उड़ते देखे गए। यहीं एक जहाज फंस गया और समुद्र किनारे जा पहुंचा। उधर, अलीबाग में कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। देखें तूफान का असर बताते चुनिंदा वीडियोज…

अलीबाग: ​​​​​

अलीबाग में तूफान टकराते समय 125 किमी की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गईं। तूफान के असर से तेज बारिश भी हुई। आंधी और बारिश से इमारतों को नुकसान हुआ।

रत्नागिरी:

इस तटीय शहर में तूफान का कहर नजर आया। तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई। ऊंची लहरों के बीच समुद्र के किनारे पर जहाज फंस गया और भाटीमिर्या समुद्र तट पर पहुंच गया। यहां कई घरों की छतें भी उड़ गईं।

रायगढ़

अलीगढ़ और रत्नागिरी के बाद निसर्ग तूफान रायगढ़ को पार कर मुंबई और ठाणे की और बढ़ा। वहां तूफान ने घरों से लेकर गोडाउन तक किसी को नहीं बख्शा। कई घरों की छतें उड़ गईं, तो तेज हवाओं ने रेहडी वालों के हाथठेले भी पलट दिए।

पालघर:

पालघर में तेज हवाओं और बारिश से खासा नुकसान हुआ। कई घरों की छतें उड़ने की तस्वीरें सामने आईं। वहीं तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ भी गिर गए।

द्वारका:

गुजरात के द्वारका में समुद्र में ऊंचा ज्वार उठा। पहले यह तूफान गुजरात के तट से भी टकराने वाला था, लेकिन मौसम विभाग ने बाद में यह अनुमान वापस ले लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *