एक दिन में रिकॉर्ड 141 संक्रमितों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में अब तक 921 लोगों की जान गई, दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 106 पहुंचा
- मध्य प्रदेश में 225 कोरोना मरीजों की मौत, पश्चिम बंगाल में अब तक 198 लोगों ने जान गंवाई
- मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 53 लोगों ने दम तोड़ा, गुजरात में 24 मौतें हुईं
दैनिक भास्कर
May 13, 2020, 11:18 AM IST
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2435 हो गई है। मंगलवार को रिकॉर्ड 141 संक्रमितों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। इसके पहले 5 मई को 126 मौतें हुईं थीं। मंगलवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 53 लोगों की जान गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 900 पार हो गई। अब तक 921 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 556 संक्रमित मुंबई से थे। गुजरात में 24 संक्रमितों की जान गई। यहां अब तक 537 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी अब तक की रिकॉर्ड 33 मौतें दर्ज की गईं। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 106 हो गया है।
उधर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मौतें हुईं। राजस्थान में 4, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश, असम और पंजाब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। इसके पहले देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।
पिछले दिन दिनों में 342 मौतें
देश में कोरोना से मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में 342 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब देश में 6 राज्य ऐसे हो गए हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 921 |
गुजरात | 537 |
मध्य प्रदेश | 225 |
पश्चिम बंगाल | 198 |
राजस्थान | 117 |
दिल्ली | 106 |
उत्तर प्रदेश | 82 |
आंध्र प्रदेश | 46 |
तमिलनाडु | 61 |
तेलंगाना | 32 |
कर्नाटक | 31 |
पंजाब | 32 |
जम्मू कश्मीर | 10 |
हरियाणा | 11 |
बिहार | 06 |
झारखंड | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 03 |
केरल | 03 |
असम | 04 |
उत्तराखंड | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 03 |
चंडीगढ़ | 03 |
पुडुचेरी | 01 |
कुल | 2435 |
टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 556 |
अहमदाबाद | 421 |
पुणे | 164 |
कोलकाता | 135 |
इंदौर | 92 |
जयपुर | 60 |
उज्जैन | 45 |
Source link