गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंचा, महाराष्ट्र में 832 लोगों ने जान गंवाई


  • रविवार को 112 लोगों ने दम तोड़ा, पश्चिम बंगाल में  मौत का ग्राफ 185 पहुंचा
  • 11 दिनों में 1133 कोरोना मरीजों की जान गई, ये अब तक की सबसे तेज रफ्तार

दैनिक भास्कर

May 11, 2020, 12:03 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2213 हो गई है। एक मई से 11 मई की सुबह तक 1133 लोगों की मौत हुई। 11 दिनों में मौत की रफ्तार सबसे तेज रही है। रविवार को 112 संक्रमितों ने दम तोड़ा। गुजरात में मरने  वालों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 493 लोग जान गंवा चुके हैं। 
रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 53 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 832 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद गुजरात में 21 लोगों की जान गई। पश्चिम बंगाल में 14 और मध्य प्रदेश में 4 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 5, दिल्ली में 5, तमिलनाडु में 3, राजस्थान में 2 कर्नाटक, हरियाणा, बिहार और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य मौतें                            
महाराष्ट्र                               832               
गुजरात 493
मध्य प्रदेश 215
पश्चिम बंगाल 185
राजस्थान 108
दिल्ली 73
उत्तर प्रदेश 79 
आंध्र प्रदेश 45
तमिलनाडु 47
तेलंगाना 30
कर्नाटक 31
पंजाब 31
जम्मू कश्मीर 09
हरियाणा 10
बिहार 06
झारखंड 03
हिमाचल प्रदेश 03
केरल 03
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 03
चंडीगढ़ 03
पुडुचेरी 01
कुल 2213

टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं 

शहर मौतें
मुंबई                           490                  
अहमदाबाद 381
पुणे 151
कोलकाता 126
इंदौर 89
जयपुर 57
उज्जैन 45   

05 मई को देश में सबसे ज्यादा 126 मौतें  

तारीख मौतें
01 मई                       65                   
02 मई 98
03 मई 67
04 मई 106
05 मई 126
06 मई 89
07 मई 106                                    
08 मई 94
09 मई 109
10 मई 112



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *