मलेशिया से वापसी के कुछ घंटे बाद ही नर्स ने बेटे को जन्म दिया, आईएनएस जलाश्व से रविवार शाम को लौटी थीं


  • आईएनएस जलाश्व के जरिए मालदीव से 698 भारतीयों को वापस लाया गया है
  • सोनिया जैकब के पति भी केरल में नर्स हैं, दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी

दैनिक भास्कर

May 11, 2020, 09:03 PM IST

कोच्चि. मालदीव से आईएनएस जलाश्व के जरिए भारत लौटने वाली नर्स ने रविवार शाम एक बच्चे को जन्म दिया। सोनिया जैकब मालदीव के हास्पिटल में नर्स थीं। रविवार को नेवी के वॉरशिप जलाश्व के जरिए वे केरल के कोच्चि पोर्ट पहुंची थीं। इस जहाज पर कुल 19 महिलाएं गर्भवती थीं। 

छह साल पहले हुई थी शादी, यह उनका पहला बच्चा 
सोनिया जैकब का पहले छह बार गर्भपात हो चुका है। गर्भवती होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भारत वापस लाया गया। रविवार को कोच्चि पोर्ट पर इमिग्रेशन (आवज्रक) प्रक्रिया पूरे होने के बाद उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैकब ने शाम 5.40 पर बच्चे को जन्म दिया। उनके पति शाइनी भी केरल में नर्स हैं। दोनों का यह पहला बच्चा है। दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। 

मलेशिया से 698 भारतीय वापस लाए गए 
आईएनएस जलाश्व के जरिए मलेशिया से अब तक 698 भारतीय वापस लाए गए हैं। कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण ये लोग यहां फंस गए थे। विदेशों में फंसे लाखों भारतीयों ने लौटने के लिए पंजीकरण कराया है। सरकार गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, मेडिकल इमरजेंसी वाले और नौकरी खोने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वापस ला रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *