स्वास्थ्य मंत्रालय का बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने का फैसला; देश में 2 लाख 16 हजार 824 केस


  • देश में अब तक 6088 की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2587 की जान गई
  • बुधवार को सबसे ज्यादा 2,560 संक्रमित महाराष्ट्र मिले, दिल्ली में यह संख्या 1513 रही

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 07:38 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि मंत्रालय के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियात के तहत अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी। 

देश के रक्षा सचिव अजय कुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। बुधवार देर रात उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय में अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अजय कुमार और उनके साथ काम करने वाले 35 अफसरों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

उधर, Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को पहली बार 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।

संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं। 

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
2 जून 8,820 
31 मई 8789
30 मई 8364
29 मई 8138
28 मई 7254

पांच राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य के विभाग के मुताबिक, राज्य में बुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।

अनलॉक-1 के दौरान जबलपुर में रेस्त्रां खुल गए हैं, लेकिन वे फूड की होम डिलीवरी ही कर सकते हैं।

महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को 2560 मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में अब तक 2,556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार को 168 संक्रमित मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई है। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 371 हो गई।

यह तस्वीर प्रयागराज की है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन के तहत हाल में नियुक्त हुए शिक्षकों की बुधवार को काउंसलिंग हुई। 

बिहार: राज्य में बुधवार को 230 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें खगड़िया में 85, सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 14, भागलपुर 10, दरभंगा 11, सहरसा में 4 और राजधानी पटना में 2 संक्रमित मिले। अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

बिहार में दूसरे राज्यों से प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पटना पहुंचीं।

राजस्थान: राजस्थान में बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 88, जयपुर में 55, जोधपुर में 20, नागौर में 19, अलवर में 13, सीकर में 7, सिरोही और टोंक में 3-3 संक्रमित मरीज मिले। 

यह तस्वीर ब्यावर की है। बुधवार को एक परिवार जुगाड़ की तीन पहिया गाड़ी से उत्तरप्रदेश से यहां पहुंचा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *