12 साल में सबसे कम गर्मी; इसके चार मुख्य कारण, इनमें से एक लॉकडाउन भी


  • 30 अप्रैल को पारा था 41 डिग्री, मई के शुरुआती सात में से दो दिन सामान्य से भी कम रहा तापमान
  • मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे का कहना है कि अगले पांच दिन भी कहीं-कहीं बारिश, बादल छाए रहेंगे

राहुल दुबे

May 13, 2020, 07:54 AM IST

इंदौर. मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पिछले 12 साल के मुकाबले इस बार गर्मी उतनी असरदार नहीं है। अप्रैल का आखिरी दिन छोड़ दें तो मार्च के 31 और अप्रैल के 29 दिनों में से ज्यादातर दिन तापमान सामान्य से कम ही रहा। कुछ दिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। अप्रैल के केवल आखिरी दिन पारा 41 डिग्री पर गया था। अब मई भी उसी ट्रैक पर चलता दिख रहा है। मई के सात में से दो दिन तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बाकी दिन औसत के करीब या एक डिग्री अधिक रहा। अगले सात दिन तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। 

गर्मी असरदार न होने के ये है चार कारण 
1. हर 10 दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 
2. अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में बनी नमी बादल के रूप में दिख रही।
3. राजस्थान की गर्म हवाओं से तपन होती है। इस बार ऐसा नहीं है। 
4. लॉकडाउन में वाहन बंद पड़े हैं। इससे भी राहत है। (मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक) 

लॉकडाउन इफेक्ट
15 मार्च तक ठंड बारिश : इस बार 15 मार्च तक पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। बादल, बारिश और उत्तरी हवा के कारण ठंड महसूस होती रही। इसके बाद मौसम कुछ सुधरा, पर पारा 30 डिग्री तक ही पहुंचा।
आगे क्या : अगले 5 दिन में कहीं बारिश मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे का कहना है कि अगले पांच दिन भी कहीं-कहीं बारिश, बादल छाए रहेंगे। इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे, हवा चलेगी। लेकिन तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा।

12 साल में अप्रैल का तापमान 

वर्ष     तारीख     तापमान
2008      28 व 30     41.3 डिग्री
2009     30     43.6 डिग्री 
2010     18     42.2 डिग्री
2011    27 व 29     40.8 डिग्री
2012    3 व 10     40.2 डिग्री
2013     30    41.0 डिग्री
2014     28     40.8 डिग्री
2015    21     42.0 डिग्री
2016     16 व 30    41.0 डिग्री
2017     18     41.6 डिग्री
2018    29     42.1 डिग्री
2019    24     43.5 डिग्री
2020     30     41.0 डिग्री

12 साल में मई का मिजाज 

वर्ष     तारीख     तापमान
2008     24 व 27   43.7 डिग्री
2009     15 और 22     43.2 डिग्री
2010     22     44.2 डिग्री
2011     19     42.5 डिग्री
2012     26     42.0 डिग्री
2013     20     42.8 डिग्री
2014    30    43.2 डिग्री
2015     19     43.5 डिग्री
2016     19    44.5 डिग्री
2017    26    42.8 डिग्री
2018     29     43.2 डिग्री 
2019     29 व 31     42.5 डिग्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *