24 घंटे में 9462 मरीज बढ़े, अब 2.36 लाख केस; पिछले हफ्ते एक्टिव केस में औसतन 0.3% की कमी
- देश में कोरोना संंक्रमण से 6649 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2849 की जान गई
- शुक्रवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438 और दिल्ली में 1330 मामले आए
दैनिक भास्कर
Jun 06, 2020, 07:38 AM IST
नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में 9462 कोरोना संक्रमित बढ़े। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 36 हजार 184 हो गई। हालांकि, लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केस (जिन मरीजों का इलाज चल रहा है) के बढ़ने की औसत दर में कमी होती नजर आ रही है। बीते हफ्ते हर दिन औसतन 4.6% की दर से केस बढ़े। इससे पहले वाले हफ्ते में यह रफ्तार 4.9% थी, यानी इसमें 0.3% की गिरावट देखी गई।
पिछले 15 दिन के एक्टिव केस
तारीख | एक्टिव केस | बढ़त | प्रतिशत |
05 जून | 116290 | 4397 | 3.9 |
04 जून | 111893 | 5182 | 4.9 |
03 जून | 106711 | 5641 | 5.6 |
02 जून | 101070 | 4062 | 4.2 |
01 जून | 101070 | 3640 | 4.6 |
31 मई | 93368 | 3639 | 4.6 |
30 मई | 78729 | 3856 | 4.5 |
हर दिन औसत बढ़त = 4.6%
23 से 29 मई के एक्टिव केस
तारीख | एक्टिव केस | बढ़त | प्रतिशत |
23 मई | 43140 | 3946 | 5.7 |
24 मई | 76809 | 3669 | 8.5 |
25 मई | 80059 | 3250 | 4.2 |
26 मई | 82208 | 2149 | 2.7 |
27 मई | 85832 | 3624 | 4.4 |
28 मई | 89739 | 3907 | 4.6 |
29 मई | 85873 | 3866 | 4.3 |
हर दिन औसत बढ़त = 4.9%
शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438, दिल्ली में 1330, कर्नाटक में 515, गुजरात में 510, उत्तरप्रदेश में 496, प. बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्यप्रदेश में 234, राजस्थान में 222 और बिहार में 146 मरीज मिले। ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
तारीख |
केस |
5 जून | 9462 |
4 जून | 9838 |
3 जून | 9638 |
2 जून | 8820 |
31 मई | 8789 |
30 मई | 8364 |
5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 496 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई। अब संक्रमितों की संख्या 9733 पहुंच गई, जबकि 5648 ठीक भी हुए। इस बीमारी से प्रदेश में 257 मरीजों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को 2436 नए केस मिले, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 139 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 80 हजार 229 हो गई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। देश के कुल मरीजों के 35% सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। अब तक 2849 मौतें हो चुकी हैं, इनमें से 31 पुलिसकर्मी थे।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 222 संक्रमित मिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 और जयपुर में 16 केस मिले। इस तरह राज्य में अब तक 10 हजार 84 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 218 की जान जा चुकी है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4598 हो गई है। शुक्रवार को 146 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।
Source link