78 हजार 55 केस: महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1946 मरीज ठीक हुए


  • महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1495 नए केस आए, 54 की मौत हुई
  • कोरोना से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ रुपए जारी किए गए
  • लॉकडाउन के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के लिए 22 मई से वेटिंग टिकट भी मिलेंगे

दैनिक भास्कर

May 14, 2020, 08:36 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 78 हजार 55 हो गई है। बुधवार को 3725 केस सामने आए। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा (1495) मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1946 संक्रमित ठीक हुए। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 1905 मरीज मंगलवार को ठीक हुए थे। 

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 कोरोना संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
10 मई 4311
13 मई 3725

04 मई

3656
11 मई 3610
06 मई 3602

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 25922 5547 975

गुजरात

9268 3562 566
तमिलनाडु 9227 2176 64
दिल्ली 7998 2858 106

राजस्थान

4328 2573 121
मध्यप्रदेश 4173 2004 232
उत्तरप्रदेश 3758 1965 86
पश्चिम बंगाल 2290 702 207
आंध्रप्रदेश 2137 1142 47
पंजाब 1924

200

32
तेलंगाना 1367 939 34
जम्मू-कश्मीर 971 466 10
कर्नाटक 959 451 33
बिहार 953 382 7
हरियाणा 793 418 11

केरल

535

490

4
ओडिशा 538 143 3
चंडीगढ़ 191 30 3

झारखंड

177 79 3
त्रिपुरा 154 2 0
उत्तराखंड 72 46 1
असम 80 40 2
छत्तीसगढ़ 59 53 0

हिमाचल प्रदेश

67 35 3
लद्दाख 43 22 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 11 1

पुडुचेरी

13 9 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4173: प्रदेश में बुधवार को 187 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 91 इंदौर, जबकि 45 भोपाल के हैं। राजधानी में मरीजों का आंकड़ा 864 से बढ़कर 909 हो गया। अकेले जहांगीराबाद में 221 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

यह तस्वीर भोपाल की है। महाराष्ट्र से बाइक से चले कुछ मजदूर यहां सड़क किनारे फुटपाथ पर दोपहर में आराम करते हुए। 
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 25922: राज्य में बुधवार को 1495 मरीज सामने आए, जबकि 54 की मौत हुई। अब तक राज्य में 975 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 5547 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अकेले मुंबई में कोरोना के 15 हजार 747 केस हैं। यहां बुधवार को 800 मामले सामने आए। राजधानी में अब तक 595 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को 40 लोगों ने दम तोड़ा।  
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3758: राज्य में बुधवार को 94 केस सामने आए। यहां अब तक जेल में बंद 22 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा सेंट्रल जेल में 11, जबकि मुरादाबाद जेल में 6 कैदी संक्रमित थे। फिलहाल सभी स्वस्थ हो गए हैं। मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस के 137 मरीज मिले हैं। अब तक 1873 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 82 की मौत हुई है।
गाजियाबाद में चेक प्वाइंट पर पुलिस ने एक मजदूर परिवार को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद मजदूर की पत्नी मोबाइल फोन पर अपने परिवार वालों से बात करते हुए रो पड़ी।
  • राजस्थान, संक्रमित- 4328: राज्य में बुधवार को 202 केस सामने आए। इसमें जयपुर में 61, जालौर में 28, पाली में 27 और उदयपुर में 22 संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार को संक्रमण के 138 नए मामले मिले थे। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है।

  • दिल्ली, संक्रमित- 7998राजधानी में बुधवार को 359 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 346 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। इसके पहले मंगलवार को 406 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में 20 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है।
यह तस्वीर दिल्ली के आनंद विहार इलाके की है। अपने बच्चों के साथ बैठी यह महिला सूरत से आई है और इटावा जा रही है।
  • बिहार, संक्रमित- 953: राज्य में बुधवार को कोरोना के 74 मामले सामने आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों से कहा है कि नजदीक के राज्यों से जो मजदूर घर आना चाहते हैं उनके लिए बस की व्यवस्था करें। पटना स्थित सरदार पटेल भवन स्थित गृह मंत्रालय के सभी ऑफिस में सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसलिए 15 मई तक बंद रहेंगे। 16 मई से फिर खुलेंगे। 
यह तस्वीर पटना की है। दूसरे प्रदेशों से आए इन मजदूरों को उनके गृह जिले तक भेजने के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *