9 नए मरीज आए, प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां कोई एक्टिव मरीज न हो


  • बुधवार को गुड़गांव में 4, जींद में 2, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर में एक-एक मरीज मिला
  • हरियाणा में बुधवार को 9 मरीज ठीक हुए, राज्य में अब कुल 351 मरीज डिस्चार्ज हुए

दैनिक भास्कर

May 13, 2020, 04:48 PM IST

पानीपत. हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को भी 10 नए मरीज मिले हैं। गुड़गांव में एक बार फिर 4 मरीज सामने आए हैं। वहीं जींद में 2, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर में 1-1 मरीज मिला है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 351 पहुंच गई है। 9 मरीज ठीक हुए। पानीपत में 7 मरीजों को और जींद व पलवल जिले में 1-1 मरीज को छुट्टी मिली है। 

रिकवरी के बावजूद प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं, जहां कोई कोरोना पॉजिटिव न हो

हरियाणा में कुल 351 मरीज भले ही अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हो। लेकिन कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कुल मरीजों की संख्या शून्य हो गई हो। प्रदेश के हर जिले में एक्टिव मरीज मौजूद हैं। सबसे ज्यादा 111 एक्टिव मरीज गुड़गांव में हैं। वहीं सोनीपत में 94, फरीदाबाद में 56 एक्टिव मरीज हैं। सबसे कम एक्टिव मरीजों वाले जिलों की बात करें तो अम्बाला में 2, हिसार, कैथल और कुरुक्षेत्र में 1-1 एक्टिव मरीज हैं। 

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 789 पहुंचा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 165, सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 84, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 20, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और रोहतक में 7, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 5-5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

  • प्रदेश में अब कुल 351 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुड़गांव में 54, फरीदाबाद में 57, अम्बाला में 38, पलवल 34, सोनीपत में 24, पंचकूला में 18, झज्जर में 10, पानीपत में 15, करनाल में 5, सिरसा और यमुनानगर में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार और जींद में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *