9 दिनों में 911 लोगों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में अब तक 731 और गुजरात में 449 लोगों की मौत


  • आज आंध्र प्रदेश में 3, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक और चंडीगढ़ में 1-1 लोगों ने जान गंवाई
  • शुक्रवार को 94 संक्रमितों ने दम तोड़ा था, पश्चिम बंगाल में मरने वालों का आंकड़ा 160 पहुंचा

दैनिक भास्कर

May 09, 2020, 06:49 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक 1991 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 9 दिनों में 911 लोगों की मौत हुई। शनिवार की शाम तक 7 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें 3 आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं।

इसके पहले, शुक्रवार को 94 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 37 मरीजों की मौत हुई। इसमें 25 लोग मुंबई से थे। इसी के साथ पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 700 पार हो गई। अब तक यहां 731 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले मुंबई में 462 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। गुजरात में 24 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या 449 हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *