आज 16 लोगों की जान गई; दिल्ली में 13, राजस्थान में 2 और आंध्र प्रदेश ने एक संक्रमित ने दम तोड़ा
- देश में सबसे ज्यादा 868 मौतें महाराष्ट्र में हुईं, गुजरात में 513 और मध्यप्रदेश में 221 लोगों ने दम तोड़ा
- देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी, इनमें सबसे ज्यादा 36 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई थी
दैनिक भास्कर
May 12, 2020, 03:06 PM IST
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2,310 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण से 16 लोगों की जान गई। इनमें दिल्ली में 13, राजस्थान में 2 और आंध्र प्रदेश ने एक संक्रमित ने दम तोड़ा। देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 868 |
| गुजरात | 513 |
| मध्य प्रदेश | 221 |
| पश्चिम बंगाल | 190 |
| राजस्थान | 115 |
| दिल्ली | 86 |
| उत्तर प्रदेश | 80 |
| आंध्र प्रदेश | 46 |
| तमिलनाडु | 53 |
| तेलंगाना | 30 |
| कर्नाटक | 31 |
| पंजाब | 31 |
| जम्मू कश्मीर | 10 |
| हरियाणा | 11 |
| बिहार | 06 |
| झारखंड | 03 |
| हिमाचल प्रदेश | 03 |
| केरल | 04 |
| असम | 01 |
| उत्तराखंड | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 03 |
| चंडीगढ़ | 03 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 2294 |
टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 528 |
| अहमदाबाद | 400 |
| पुणे | 158 |
| कोलकाता | 129 |
| इंदौर | 90 |
| जयपुर | 59 |
| उज्जैन | 45 |
Source link