आज 16 लोगों की जान गई; दिल्ली में 13, राजस्थान में 2 और आंध्र प्रदेश ने एक संक्रमित ने दम तोड़ा


  • देश में सबसे ज्यादा 868 मौतें महाराष्ट्र में हुईं, गुजरात में 513 और मध्यप्रदेश में 221 लोगों ने दम तोड़ा 
  • देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी,  इनमें सबसे ज्यादा 36 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई थी 

दैनिक भास्कर

May 12, 2020, 03:06 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2,310 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण से 16 लोगों की जान गई। इनमें दिल्ली में 13, राजस्थान में 2 और आंध्र प्रदेश ने एक संक्रमित ने दम तोड़ा। देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य मौतें                            
महाराष्ट्र                               868               
गुजरात 513
मध्य प्रदेश 221
पश्चिम बंगाल 190
राजस्थान 115
दिल्ली 86
उत्तर प्रदेश 80 
आंध्र प्रदेश 46
तमिलनाडु 53
तेलंगाना 30
कर्नाटक 31
पंजाब 31
जम्मू कश्मीर 10
हरियाणा 11
बिहार 06
झारखंड 03
हिमाचल प्रदेश 03
केरल 04
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 03
चंडीगढ़ 03
पुडुचेरी 01
कुल 2294
तस्वीर दिल्ली की है। सोमवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने प्रोटेक्टिव सूट पहना। 

टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं 

शहर मौतें
मुंबई                           528                  
अहमदाबाद 400
पुणे 158
कोलकाता 129
इंदौर 90
जयपुर 59
उज्जैन 45   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *