8 दिनों में 816 लोगों ने गंवाई जान; राजस्थान बना देश का 5वां राज्य, जहां मरने वालों का आंकड़ा 100 पहुंचा


  • गुरुवार को एक दिन में 106 लोगों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 694 मौतें
  • मुंबई में अब तक 412 और अहमदाबाद में 321 कोरोना मरीजों की मौत, पुणे में 124 लोग जान गंवा चुके हैं 
  • आज आंध्र प्रदेश में 3, राजस्थान, हरियाणा और असम में 1-1 मरीज की मौत

दैनिक भास्कर

May 08, 2020, 03:15 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1896 हो गई है। शुक्रवार को राजस्थान में मरने वालों की संख्या 100 हो गई। यह देश का 5वां राज्य है जहां 100 या इससे ज्यादा लोगों की जान गई है। आंध्र प्रदेश में भी 3 मौतें दर्ज हुई। यहां अब तक 41 मरीजों ने दम तोड़ा है। उधर, असम में 1 और हरियाणा में 1 मरीज की मौत हुई। मौत का ग्राफ देखें तो पिछले 7 दिनों में 816 संक्रमितों ने जान गंवा दी है। 

गुरुवार को 106 मरीजों की मौत हुई 
गुरुवार को 106 लोगों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 43 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें 25 लोग मुंबई से थे। राज्य में अब तक 694 लोग जान गंवा चुके हैं। गुजरात में 29 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 400 पार हो गया। अब तक 425 लोगों की मौत हुई है। इनमें 321 लोग अहमदाबाद से थे। उधर, मध्य प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान 6, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ? 

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 694
गुजरात 425
पश्चिम बंगाल 151
राजस्थान 100
दिल्ली 67*
उत्तर प्रदेश 62 
आंध्र प्रदेश 41
तमिलनाडु 37
तेलंगाना 29
कर्नाटक 30
पंजाब 28
जम्मू कश्मीर 09
हरियाणा 08
झारखंड 03
हिमाचल प्रदेश 03
असम 02
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
चंडीगढ़ 01
कुल 1896

मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा 126 मौतें  

तारीख मौतें
01 मई 65
02 मई 98
03 मई 67
04 मई 106
05 मई 126
06 मई 89

टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं 

शहर मौतें
मुंबई 437
अहमदाबाद 321
पुणे 124
इंदौर 83
जयपुर 53
उज्जैन 42



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *